आग का गोला बनी बस, महात्मा गांधी सेतु पर धू धूकर जली गाड़ी- बस में सवार सारे यात्री सुरक्षित बस से बाहर निकले, किसी के हताहत होने की सूचना नही
आग का गोला बनी बस, महात्मा गांधी सेतु पर धू धूकर जली गाड़ी
बस में सवार सारे यात्री सुरक्षित बस से बाहर निकले, किसी के हताहत होने की सूचना नही
लाइव मीडिया न्यूज़
पटना: महात्मा गांधी सेतु पर चलती बस में आग लग गई। आग के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बस हाजीपुर से पटना की ओर जा रही थी। घटना महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 37 के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पब्लिक बस हाजीपुर से पटना की ओर जा रही थी। महात्मा गांधी सेतु पुल के 37 नंबर पाया पर जैसे ही बस पहुंची थी कि अचानक बस में आग लग गई। आग की जानकारी लगते ही अफरा-तफरी मच गई। बस में मौजूद सभी लोग आनन-फानन में निकल कर बस से दूर हो गए और बस धू-धू कर जलने लगी। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद गंगाब्रिज थाना पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 1 घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि बस के अंदर रखे तमाम समान बस की सीटें सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। बस में आग लगने को लेकर गंगा ब्रिज थाना के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बस हाजीपुर से पटना की ओर जा रही थी। 37 नंबर पाया के पास बस में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने मिलकर आग को नियंत्रित किया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। "बस हाजीपुर से पटना की ओर जा रही थी। 37 नंबर पाया के पास बस में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।"- सुनील कुमार, गंगाब्रिज थानाध्यक्ष।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें