प्रोफेसर चन्द्रशेखर को शिक्षा मंत्री बनाए जाने से शिक्षा जगत में आशा की नई किरण

प्रोफेसर चन्द्रशेखर को शिक्षा मंत्री बनाए जाने से शिक्षा जगत में आशा की नई किरण 
पटना , 20 अगस्त - अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ( एआईफुक्टो ) के राष्ट्रीय महासचिव प्रो (डा) अरुण कुमार  आज शनिवार को महागठबंधन सरकार में प्रोफेसर चन्द्रशेखर को शिक्षा विभाग की चुनौती पूर्ण दायित्व को संभालने पर शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और "नयी शिक्षा नीति 2020 और देश में शिक्षा का भविष्य" पर स्वलिखित पुस्तिका समर्पित करते हुए उन्हें बधाई दी ।
                 मुलाकात के दौरान प्रोफेसर अरुण कुमार ने एआईफुक्टो की ओर से स्मार पत्र सौंप कर बिहार में नयी शिक्षा नीति लागू नहीं करने, शैक्षणिक सत्र को नियमित करने, विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर कर विधि व्यवस्था सुधारने के साथ ही बिहार  में  गिरावट के दौर से गुजर रही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
                 
                प्रो अरुण ने प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, डिग्री सहित अन्य सभी स्तरों की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने की आवश्यकता जताई और युद्ध स्तर पर कदम उठाकर शिक्षाकर्मियों की सेवा शर्तों, समान कार्य के समान वेतन, इंटरमीडिएट खंड सहित सभी प्रकार के बकाया अनुदान राशि का एकमुश्त भुगतान , संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों को घाटानुदानित/ अंगीभूत करने के साथ ही वैज्ञानिक सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया ।
                 शिक्षा मंत्री ने सभी बिन्दुओं पर गंभीरता से अध्ययन कर शीघ्र निराकरण पर अपनी सहमति जताई ।
                 
                 शिक्षा मंत्री से मुलाकात में प्रोफेसर अरुण कुमार के साथ एआईफुक्टो के डा. ए. बी. गौतम , प्रो द्वारिका प्रसाद सिंह,फैक्टनेब के राज्य मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम एवं डा पितृ कुमार उपस्थित थे ।
                 
                 मुलाकात के पश्चात शिक्षक नेताओं ने बताया कि प्रोफेसर चन्द्रशेखर को शिक्षा मंत्री बनाए जाने से शिक्षा जगत में आशा की एक नई किरण का संचार हुआ है । 

प्रो ( डा )  अरुण कुमार
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (एआईफुक्टो )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार