*दो पालियों में स्वच्छ हो रहा है शहर, रात्रि में पदाधिकारी द्वारा भ्रमण कर कार्यों का जायजा लिया गया**हड़ताल के बाद भी शहर में सुचारू रूप से चल रही सफाई व्यवस्था*

*दो पालियों में स्वच्छ हो रहा है शहर, रात्रि में पदाधिकारी द्वारा भ्रमण कर कार्यों का जायजा लिया गया*
*हड़ताल के बाद भी शहर में सुचारू रूप से चल रही सफाई व्यवस्था*

पटना- 28 अगस्त 2022
पटना नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हड़ताल के दौरान भी सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था की जा रही है। पदाधिकारियों द्वारा स्वयं शनिवार की रात्रि में निरीक्षण कर सफाई कार्य का जायजा लिया गया। शहर के प्रमुख सड़क अटल पथ, बेली रोड,  गांधी मैदान , बोरिंग रोड,  दिनकर गोलंबर,  बाजार समिति, अशोक राजपथ एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा उठाव किया जा रहा है। इसके साथ ही जेटिंग मशीन,  स्प्रिंकलर आदि मशीनों द्वारा सड़को की धुलाई कर शहर को स्वच्छ बनाया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा स्वयं सफाई कार्य का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त  के साथ अपर नगर आयुक्त सफाई एवं सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी भी अपने क्षेत्र में मौजूद रहे। रविवार सुबह से ही सफाई व्यवस्था दूसरी पाली में पुनः शुरू हो गए जिसमें डोर टू डोर गाड़ियों का परिचालन जेसीबी द्वारा सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा उठाव एवं मशीनों द्वारा सड़को की सफाई सहित निगम की नियमित सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चली। नगर निगम द्वारा हड़ताली ऊपर लगातार नजर रखा जा रहा है वर्तमान में नगर निगम के वाहनों की कोई क्षति सामने नहीं आई है। आगे अगर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता होती है तो नगर निगम द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार