मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी बड़ी खबर, जानिए किसे मिलेगा कौन सा विभाग

मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी बड़ी खबर, जानिए किसे मिलेगा कौन सा विभाग 
पटना मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक़ CM नीतीश के पास सिर्फ गृह विभाग रहेगा। वहीं तेजस्वी यादव को डिप्टी CM के अलावे 2 और विभाग मिलेगा। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग भी तेजस्वी के पास रहेगा। BJP के सभी मंत्रालय RJD को मिलेंगे। JDU के कुछ विभाग भी RJD के खाते में जा रहा है। 

सूत्रों के हवाले से ये सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर CM नीतीश और तेजस्वी के बीच सहमति बनी है। आपको बता दें, अब से थोड़ी देर बाद मंत्रिमंडल विस्तार शुरू हो जाएगा। 11.30 बजे ये समारोह शुरू हो जाएगा। थोड़ी देर में विधायकों का जुटान भी शुरू हो जाएगा। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक़ आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव को पर्यावरण विभाग मिलेगा। 

आपको बता दें, सीवान सदर से RJD विधायक अवध बिहारी नए स्पीकर बनेंगे। CM नीतीश और तेजस्वी के बीच सहमति बनने के बाद ही ये फैसला लिया गया है। CM नीतीश के पास सिर्फ गृह विभाग रहेगा। वहीं तेजस्वी यादव को डिप्टी CM के अलावे 2 और विभाग मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार