आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगा प्रतिबंध, बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए उठाया गया कदम*

*आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगा प्रतिबंध, बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए उठाया गया कदम*

 लाइव मीडिया न्यूज केंद्र सरकार ने आटा, साबुत आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसा इन उत्पादों की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए किया गया है. सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, गेहूं या मेसलिन का आटा, मैदा, साबुत आटा और सूजी के निर्यात को मुक्त से प्रतिबंधित किया जाता है. सूजी में रवा और सिरगी भी शामिल हैं. सरकार की ओर से यह आदेश डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने जारी किया है. हालांकि, सरकार की अनुमति के साथ अब कुछ मामलों में निर्यात किया जा सकेगा.जारी आदेश में कहा गया है कि फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2015-20 के ट्रांजिशनल अरेजमेंट्स संबंधी प्रावधान इस नोटिफिकेशन के तहत लागू नहीं होंगे. आपको बता दें कि इससे पहले 25 अगस्त को सरकार ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था. यह फैसला आर्थिक मामलों की कैबिनटे कमिटी (सीसीईए) ने किया था.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार