अनुभवहीन एवं भ्रष्ट कुलपति ने मंगध विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों और शिक्षाकर्मियों का भविष्य अंधकारमय किया

अनुभवहीन एवं भ्रष्ट कुलपति ने मंगध विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों और शिक्षाकर्मियों का भविष्य अंधकारमय किया 
           मगध विश्वविद्यालय अन्तर्गत गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, पटना, नालन्दा जिलों में अवस्थित  संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों का 2009-12 , 2010-13 , 2011-14 एवं 2012-15 का वेतन मद् अनुदान राशि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति तथा भ्रष्ट प्रशासन द्वारा रोक रखा जाना,  विश्वविद्यालय अन्तर्गत  महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्नातक परीक्षा  2019 पार्ट 1 एवं 2020 पार्ट 2 का परीक्षा फल प्रकाशित नहीं किए जाने, वर्ष 2020 एवं 2021 पार्ट 1 में नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीकरण प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं करने  से  शिक्षार्थियों और शिक्षाकर्मियों का भविष्य अंधकारमय करने का आरोप बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ ( फैक्टनेब) ने लगाया है ।
                   फैक्टनेब के प्रधान संयोजक डा शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा एवं राज्य मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि नवम्बर 2021 में ही बिहार सरकार ने अनुदान राशि विश्वविद्यालय को निर्गत कर दिया है , परन्तु वर्तमान कुलपति जो पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के साथ ही मंगध विश्वविद्यालय के भी प्रभार में भी है महाविद्यालयों से मोटी रकम वसूली का आधार बनाते हुए कुछेक महाविद्यालयों को अनुदान राशि का भुगतान कर दिए , जबकि अधिकांश महाविद्यालय के शिक्षाकर्मी अनुदान राशि की ताक में टुकटुकी लगाये भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। नवंबर 2021 से अगस्त 2022 के अन्तराल दर्जनों शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी अर्थाभाव में समुचित इलाज नहीं होने के कारण काल के गाल में समा गए।
            
               बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ ( फैक्टनेब) द्वय नेताओं ने बताया कि 
अनुभवहीन एवं भ्रष्ट कुलपति के कारण  मगध विश्वविद्यालय , बोधगया  कुव्यवस्था का शिकार हो गया है , शिक्षाकर्मियों की बदहाली के साथ साथ  मगध विश्वविद्यालय बोधगया का शैक्षणिक सत्र, परीक्षा वर्ष, पंजीकरण, परीक्षाफल सभी ठप्प पड़ गई है । मगध विश्वविद्यालय की सभी व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिह्न लगा है । विश्वविद्यालय की  अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लग गया है ।
              
               महासंघ के  नेताओं  चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कुलाधिपति सचिवालय एवं राज्य सरकार मगध विश्वविद्यालय की स्थिति सुधारने के प्रति लापरवाही बरत रही है , जिससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था के साथ ही शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी , छात्र , अविभावक सभी परेशान और व्यथित हैं ।
               
                 महासंघ ने राज्यपाल सह कुलाधिपति, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री   से मांग किया गया कि  शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षाकर्मियों की समस्याओं के मद्देनजर  विश्व के मानक पर मगध विश्वविद्यालय की स्थापित गरिमा को बनाए रखने हेतु इमानदार और योग्य कुलपति की  स्थाई नियुक्ति अतिशीघ्र की जाय ।
                 ज्ञातव्य है कि महासंघ की मगध विश्वविद्यालय इकाई ने अनुदान राशि अतिशीघ्र भुगतान करने, शासी निकाय के सदस्य के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का मनोनयन, शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करने, अनुशंसित पदों को स्वीकृत करने आदि मांगों को लेकर 1 सितंबर 2022 से अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन, घेराव करने का निर्णय लिया है ।
                 
प्रो अरुण गौतम,
राज्य मीडिया प्रभारी
बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार