जाति अधिकार सम्मेलन को लेकर पटना के यारपुर में किया गया बैठक। मेहतर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं क्रांतिकारी नेता श्री वर्मा कुमार जी के निवास पर एक बैठक हुई बैठक में मेहतर समाज के सभी महानुभावों उपस्थित रहे
मेहतर जाति अधिकार सम्मेलन को लेकर पटना के यारपुर में किया गया बैठक।
मेहतर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं क्रांतिकारी नेता श्री वर्मा कुमार जी के निवास पर एक बैठक हुई बैठक में मेहतर समाज के सभी महानुभावों उपस्थित रहे मेहतर जाति अधिकार सम्मेलन को लेकर सभी ने अपने अपने बहुमूल्य विचारों को रखें , वही मेहतर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कार्यक्रम का शीर्ष नेतृत्वकर्ता श्री वर्मा कुमार ने कहा देश में 75 वें अमृत उत्सव मनाया जा रहा लेकिन वर्षा से समाज के अंतिम प्रदान पर खड़ा मेहतर जाति के लोग आज भी गुलामी कि जिन्दगी जी रहे है वर्षा से अस्पृश्यता भेदभाव मेहतर जाति के लोगों से किया जा रहा नगर निगम नगर पालिका नगर परिषद नगर इकाइयों एवं स्वास्थ्य विभागों में मेहतर जाति के लोग को सफाई कि नौकरियां मिल जाति थी लेकिन अब वो भी सफाई कार्य को ठेकेदारो को दे कर उनके साथ आर्थिक शोषण और दोहन किया जा रहा है
वहीं बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय मेहतर समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार राउत ने कहा कि बिहार में मेहतर जाति कि संख्या बहुमूल्य होते हुए भी मेहतर जाति को राजनैतिक भागीदारी से वंचित रखा गया है वर्षा से नरकीय जीवन यातना करते आ रहें मेहतर जाति राजनैतिक शैक्षणिक आर्थिक समाजिक इन सभी श्रेत्रो में कमजोर और अपने आप को असहाय महसूस करते आ रही है जब तक हमारा राजनैतिक भागीदारी नही होगा तब तक हमारा समाज विकास के मुख्य धारा में शामिल नही हो पाएगा| बैठक मे संस्थापक दिलीप राउत, बैजनाथ कुमार गांधी, पंचायत मुखिया अर्जुन प्रियदर्शी, प्रीतम कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार, नीतीश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहें|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें