छात्रों को दिया गया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का टूर, गंगा पाथवे से लेकर डाकबंग्ला चौराहा समेत कई जगहों की निगरानी शुरू

 लाइव मीडिया न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट पटना
*छात्रों को दिया गया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का टूर, गंगा पाथवे से लेकर डाकबंग्ला चौराहा समेत कई जगहों की निगरानी शुरू*
पटना, 18 अगस्त 2022

• आईसीसीसी के तहत करीब 40 कैमरे गंगा पाथवे पर लगाए गए हैं.
• अंधेरे में भी साफ तस्वीर रिकॉर्ड करने में दक्ष हैं ये कैमरे
• ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और फेस रिग्निशन कैमरों से यातायात और विधि व्यवस्था बनाए रखने में मिलेगी सहूलियत
पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर परियोजना के अंतर्गत शहरभर में चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक कैमरों का अधिष्ठापन एवं ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में गंगा पाथवे, पुलिस कार्यालय, डाक बंग्ला चौराहा समेत कुल 70 स्थानों पर 170 कैमरे लगाए गए हैं। परियोजना के अंतर्गत 220 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाया जाना है जिसमें से 20 किलोमीटर का क्षेत्र कवर कर लिया गया है. सभी कैमरों से प्राप्त फीड को करीब 11पीबी क्षमता की स्टोरेज में सुरक्षित रखा जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के कार्यालय परिसर में अवस्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भवन के पहले तक पर सर्वर रूम का कार्य भी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। वहीं दूसरे तल एवं तीसरे तल पर विभिन्न सेवाओं की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। 
*डायल-100, ई-गवर्नेंस समेत विभिन्न सेवाओं की मॉनिटरिंग* 
परियोजना के अंतर्गत बिहार पुलिस की डायल-100 सेवा को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ इंटीग्रेड कर पूर्व से लगे कैमरों की फीड की मॉनिटरिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। साथ ही शहरभर में कचरा उठाव एवं पटना नगर निगम की सभी ई-गवर्नेंस सेवाओं को भी डाटा सेंटर के साथ इंटीग्रेट कर दिया गया है। जैसे-जैसे कैमरों और ऑप्टिकल फाइबर लगाने का कार्य पूर्ण होता जाएगा, वैसे-वैसे उनके फीड की मॉनिटरिंग का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। परियोजना के अंतर्गत सीसीटीवी, रेड लाइट वायलेशन सिस्टम, एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम, स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन हेतु कैमरे लगाए जाएंगे। 
*शहरवासियों को मिलेगी इमरजेंसी कॉल बॉक्स, पब्लिक एड्रेस की सुविधा*
परियोजना के अंतर्गत 50 स्थानों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में पुलिस कार्यालय, गंगा पाथवे, डाक बंग्ला चौराहा पर ईसीबी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं. आपदा, आपात, एक्सिडेंट आदि की परिस्थिति में आम नागरिक इमरजेंसी कॉल बॉक्स के माध्यम से सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, प्रशासन द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जनहित में सूचना प्रसारित की जाएगी। साथ ही विभिन्न स्थानों पर वैरियबल साइन बोर्ड एवं इनवॉयरमेंटल सेंसर्स भी लगाए जाएंगे। 
वहीं, पुलिस कार्यालय परिसर, जेपी गोलंबर और डाकबंग्ला चौराहा पर अत्याधुनिक इंवायरमेंट सेंसर्स लगाए गए हैं जिससे Co2, So2, 03, वर्षा आदि से संबंधित जानकारी डिसप्ले की जाएगी. परियोजना के अंतर्गत कुल 5 सेंसर्स लगाए जाने हैं.
*स्टेकहोल्डर्स को दिया जा रहा डेमो*
पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से परियोजना के सभी स्टेकहोल्डर्स-मीडिया, छात्र, इंडस्ट्री एक्पर्ट आदि को परियोजना के सभी घटकों का डेमो दिया जा रहा है. इसी के अंतर्गत गुरुवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के छात्रों को डाटा सेंटर का टूर और डेमो दिया गया. साथ ही स्मार्ट सिटी मिशन की परियोजनाओं के बारे में उन्हें अवगत कराया गया और उनका फीडबैक भी लिया गया. 
*परियोजना के अंतर्गत शहर में पूर्व से लगाए गए कैमरों के फीड की मॉनिटरिंग*
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा दिसंबर 2021 को परियोजना का शिलान्यास किया गया। परियोजना को 15 महीने के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। परियोजना पर 211 करोड़ रुपये की राशि का व्यय होगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार