ज्वाईट फोरम फॉर मूवमेंट आंन एजुकेशन, बिहार संयुक्त आन्दोलन करेगा
ज्वाईट फोरम फॉर मूवमेंट आंन एजुकेशन, बिहार संयुक्त आन्दोलन करेगा
पटना , 19 अगस्त - शिक्षा में गुणवत्ता पूर्ण सुधार और वैज्ञानिक सोच के साथ शिक्षा का विस्तार , नयी शिक्षा नीति 2020 की भयावहता के विरोध में बिहार के सभी स्तरों के शिक्षक संगठन एकजुट होकर आन्दोलन करेंगे ।
ज्वाईट फोरम फॉर मूवमेंट आंन एजुकेशन, बिहार के बैनर तले केदार भवन में आज आयोजित बैठक में दर्जनों शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । बैठक की अध्यक्षता एआईफुक्टो के राष्ट्रीय महासचिव प्रो अरुण कुमार ने किया ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सितंबर में पटना में गोष्ठी, प्रदर्शन और रोड मार्च किया जाएगा । जिसकी तिथि का निर्धारण 3 सितंबर आहूत बैठक में किया जाएगा।
आज की बैठक को प्रो अरुण कुमार, डा भोला पासवान, डा कृतन्जय चौधरी, प्रो अरुण गौतम, प्रो रौशन कुमार, इंगलेश कुमार, अजीत कुमार, अनील कुमार राय, साधना मिश्रा, सुर्याकर जितेंद्र , गणेश प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया ।
संयोजक मंडल
ज्वाईट फोरम फॉर मुवमेंट आंन एजुकेशन
बिहार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें