प्रदेश में राजनीतिक अराजकता व दहशत का माहौल : लोजपा रामविलास

प्रदेश में राजनीतिक अराजकता व दहशत का माहौल : लोजपा (रामविलास)

पटना/19 अगस्त 2022। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार में राजनीतिक अराजकता व दहशत के माहौल पर चिंता जताया है और इसे प्रदेश के लिए अशुभ संकेत बताया है।  इस संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के मुख्य प्रवक्ता राजेश कुमार भट्ट ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की नयी सरकार बनने के बाद प्रदेश में राजनीतिक अराजकता व पुराने जंगलराज की पुनरावृति हो गयी है। यहां की सड़कों पर फिर से जंगलराज का तांडव शुरू हो गया है और राजनीतिक गलियारों में अराजकता की स्थिति पैदा हो गयी है। श्री भट्ट ने कहा कि जहां एक ओर राजधानी में दिनदहाड़े सरेआम एक सैनिक व स्कूली छात्रा की हत्या गोलियों से भूनकर अपराधियों द्वारा की जा रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इसके अलावे प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव अपने विभागीय बैठक में अपने बहनोई के साथ बैठक करते दिख रहे हैं साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी अपने निजी सहायक संजय यादव के साथ विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते नजर आ रहे हैं। सरकार में यह सब के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मौन व्रत उनकी मजबूरी को प्रदर्शित कर रहा है। श्री भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनुशासन का होना बेहद आवश्यक होता है। महागठबंधन ने जिस तरह से सरकार का आगाज किया है उससे स्पष्ट हो गया है राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना प्रवल दिखने लगी है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब हर जहर पीने को उतारू हो गये है। नये मंत्रिमंडल में 33 मंत्रियों में से 70 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री का दागी चरित्र होना इस बात को स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री सत्ता व कुर्सी के लिए भ्रष्टाचार व जीरो टॉलरेंस से किसी हद तक समझौता कर सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी कुंदन पासवान ने दी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार