बिहार मंत्रिमंडल में सभी वर्गों के साथ क्षेत्रीय संतुलन का समावेश किया गया है-एजाज अहमद

बिहार मंत्रिमंडल में सभी वर्गों के साथ क्षेत्रीय संतुलन का समावेश किया गया है-एजाज अहमद
पटना 16 अगस्त 2022: बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने  बिहार मंत्रिमंडल में समाज के सभी वर्गों को स्थान दिया है और क्षेत्रीय संतुलन का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
        इन्होंने ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं श्री तेजस्वी यादव जी ने समाजिक न्याय के साथ 
समावेशी विकास की नीति पर चलते हुए विकास नये आयाम स्थापित करने की असाधारण उपलब्धि हासिल की है। सभी बिहारवासियों को चाहे वो जिस किसी क्षेत्र, जाति, वर्ग, धर्म या लिंग के हों, उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर दिया है। महागठबंधन की सरकार  में सामाजिक न्याय की धारा और मजबूत होगी तथा नई ताकत और  नई ऊर्जा,संकल्प और नए तेवर के साथ लोगों के समाजिक न्याय अधिकारों की रक्षा एवं साम्प्रदायिक शक्तियों का मुकाबला करके राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा संदेश दिया है और  मील का पत्थर साबित होगा ।

    (एजाज अहमद ) 
प्रदेश प्रवक्ता, राजद  ,बिहार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार