बिहार के नगर निगम,नगर परिषद और नगर पंचायत में रहा मुक्कमल सांकेतिक हड़ताल।किया गया मुख्यमन्त्री के समक्ष प्रदर्शन।
बिहार के नगर निगम,नगर परिषद और नगर पंचायत में रहा मुक्कमल सांकेतिक हड़ताल।किया गया
मुख्यमन्त्री के समक्ष प्रदर्शन पटना 13 अगस्त ,बिहार लोकल बौडीज कर्मचारी संघर्ष मोर्चा,बिहार स्थानिय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पूरे बिहार के निकाय कर्मियॉ ने पूर्णत: सांकेतिक हड़ताल रहा। पटना मे मुख्यमन्त्री के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बुद्ध स्मृती पार्क से निकलकर डाकबंगला चौराहा जैसे ही पहुंचा,प्रशासन ने विशेष अनुरोध कर प्रदर्शन को बेली रोड के बजाये फ्रेजर रोड की ओर मोड़ दिया।प्रदर्शन रेडीयो स्टेशन होते हुए टाइम्स ऑफ़ इण्डिया गोलम्बर पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। सभा को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा की सरकार के पास 16 दिनॉ का समय है,वो मोर्चा के प्रतिनिधि से वार्ता कर समस्या का समाधान नहीं करती है तो 27 से अनिश्चित कालीन हड़ताल अवश्यमभावी है।मोर्चा के महासचिव अमृत प्रसाद ने कहा कि आज का हड़ताल और प्रदर्शन नगर विकास विभाग और सरकार के लिये चेतावनी है।जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर राज्य को शहरो को नरक होने से बचाए।स्थानिय निकाय कर्मचारी महासंघ के महासचिव श्यामलाल प्रसाद ने कहा की आज के हड़ताल ने ये दिखा दिया है की पूरे बिहार के निकाय कर्मी एकताबध्ढ हैं और अपने मांगो को प्राप्त करने को अडिग हैं।मोर्चा के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने कहा की दैनिक मजदूरो का स्थायीकरन हमारी सबसे प्रथम माँग है,इनके स्थायीकरण के लिये जितने लम्बा और जुझारू संघर्ष करना होगा करेंगे। मोर्चा के उपाध्यक्ष सिटू महासचि ने कहा की देश मे मालिक पक्षी और मजदूर विरोधी नीति बनायी जा रही है जिसका उदहारण है निकायों में निजीकरण।निकाय से निजीकरण और ठेका प्रथा को भी समाप्त किया जाये। सभा को बिहार लोकल बौडीज ईम्प्लॉऐज फेडरेशन के अध्यक्ष शिवबचन शर्मा,उपमहासचिव दिलिप मलिक ,शशिकान्त राय,,ब्रह्मदेव महतो,पप्पू महतो,अब्दुल सतार शम्भु कुमार सिंह मो अजीज ,बिहार स्थानिय निकाय कर्मचारी महासंघ के मोहम्मद सतार ,शशिकान्त मिश्र ,रामजतन प्रसाद, अशोक सिंह,विक्की,मनोज कुमार दास,,पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के राजमोहर सिंह,मुकेश ठाकुर,रामदेव राम,सुजित पासवान आदि ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के संयोजक मँगल पासवान और संचालन बिहार लोकल बौडीज ईम्प्लोयेएज फेडरेशन के महासचिव अशोक प्रसाद सिंह ने किया। जितेन्द्र कुमार ,प्रवक्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें