किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापे, अब तक मिले 5 करोड़ कैश

किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापे, अब तक मिले 5 करोड़ कैश
 बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. निगरानी विभाग से मिल रही जानकारी के अनुसार पटना स्थित गोला रोड, पटना जिले के ही दुल्हिन बाजार के घर और किशनगंज के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. निगरानी विभाग की टीम शनिवार सुबह से ही ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है.निगरानी टीम जब किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि यह भ्रष्ट इंजीनियर संजय कुमार राय केअपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता है. इसके बाद जांच टीम ने इन लोगों के यहां भी दबिश दी है. किशनगंज से करीब चार करोड़ से अधिक रुपये बरामद हो चुके हैं. वहीं कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के पटना आवास की तलाशी में लगभग 1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं. जांच टीम नोटों के मिलान में जुट गई है. छापेमारी में कई अन्य कागजात भी मिले हैं.निगरानी विभाग की छापेमारी जारी है. सूत्रों का कहना है कि जमीन के कागजात और बैंक के लॉकरों की भी जांच की जाएगी. अभी जो रकम बरामद हुई है वह तो शुरुआती छापे की बरामदगी है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार