पटना नगर निगम द्वारा शुरू हुआ महिलाओं का प्रशिक्षण*पटना हाई स्कूल परिसर में पहले दिन 30 महिलाओं को मिली ट्रेनिंग

पटना नगर निगम द्वारा शुरू हुआ महिलाओं का प्रशिक्षण
पटना हाई स्कूल परिसर में पहले दिन 30 महिलाओं को मिली ट्रेनिंग*
पटना - 18 अगस्त 2022
महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की राह में पटना नगर निगम की ओर से एक नया कदम उठाया जा रहा है। महिलाओं को ट्रेनिंग एवं रोजगार के विभिन्न अवसर प्रदान किये जा रहे है।पटना नगर निगम द्वारा महिलाओं के लिए ई-कार्ट प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। नूतन राजधानी अंचल के पास आसपास रहने वाले महिलाओं को स्कूल परिसर में ही ई-रिक्शा का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।  
*पहले दिन 30 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण*

पटना हाई स्कूल गार्डनीबाग के खेल  मैदान में DAY - NULM योजना की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ई-कार्ट ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया गया।  पहले दिन इस कार्यक्रम में नूतन राजधानी अंचल की 30 महिलाओं ने भाग लिया। गौरतलब है कि प्रशिक्षित ड्राइवरों के पास 5 ई-कार्ट उपलब्ध थे जिससे 30 प्रतिभागियों/महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। गौरतलब है कि महिलाओं द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने का कार्य किया जाएगा। डोर टू डोर कलेक्शन के दौरान ड्राइवर एवं हेल्पर का कार्य महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा ।गांधी जयंती 2 अक्टूबर से इसकी शुरुआत की जाएगी जिसके पूर्व लगातार महिलाओं को वाहनों के परिचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार