शिविर के माध्यम से दूर होंगे भू-संपदा से लंबित पुराने मामलेनगर निगम मुख्यालय मौर्यालोक में 18 अगस्त एवं 9 सितंबर को लगेगा विशेष कैम्प
शिविर के माध्यम से दूर होंगे भू-संपदा से लंबित पुराने मामले
नगर निगम मुख्यालय मौर्यालोक में 18 अगस्त एवं 9 सितंबर को लगेगा विशेष कैम्प*
पटना - 13-08-2022
पटना नगर निगम क्षेत्र में भू - संपदा सम्बंधित लंबित मामलों का कैम्प लगाकर निष्पादन किया जाएगा।
लीज पर आवंटित संपत्तियों से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के निष्पादन के लिए *पटना नगर निगम द्वारा मौर्यालोक परिसर में सी ब्लॉक के द्वितीय तल* पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पदाधिकारियों के द्वारा मामलों का निष्पादन किया जा रहा है। *दिनांक 18 अगस्त एवं 9 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक* कैंप के माध्यम से सभी तरह के लीज पर आवंटित सम्पत्तियों से सम्बंधित लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। नामान्तरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं लीज डीड आदि का निष्पादन किया जाएगा। पटना नगर निगम द्वारा आम जन से अपील की जा रही है कि सम्बंधित कागजात के साथ शिविर में पहुंच कर त्वरित निष्पादन का लाभ उठाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें