संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षाकर्मी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना पर बैठे एवं विरोध प्रदर्शन किया

संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के  शिक्षाकर्मी  पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना पर बैठे एवं विरोध प्रदर्शन किया

डा.शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा , प्रो सुभाष कुमार गिरफ्तार तीन घंटे बाद रिहा

3 अगस्त को दिल्ली में धरना प्रदर्शन
पटना , 18 जुलाई - शैक्षणिक सत्र 2012, 2013, 2014 एवं 2015  का अनुदान राशि भुगतान करने , शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का मनोनयन , शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया पुरी करने , पद सृजन का लंबित मामलों का निपटारा , शोध प्रवेश परीक्षा से शिक्षकों को मुक्त रखने, शिक्षकों को शोध प्रयवेक्षक नियुक्त करने, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पारिश्रमिक भुगतान आदि मांगों को लेकर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय एवं मंगध विश्वविद्यालय अन्तर्गत संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकर्मी  संयुक्त रुप से बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय  शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के बैनर तले आज सोमवार  को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर हजारों शिक्षाकर्मी धरना पर बैठे एवं विरोध प्रदर्शन किया । विरोध प्रदर्शन के दौरान फैक्टनेब के प्रधान संयोजक डा शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा एवं प्रो सुभाष कुमार को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया जिन्हें तीन घंटे बाद रिहा कर दिया गया। 
 बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के प्रधान संयोजक डा शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, राज्य संयोजक प्रो राजीव रंजन, राज्य मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम, मगध एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त संयोजक डा कुमार राकेश कानन, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अध्यक्ष डा रामनरेश प्रसाद,मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष डा नवल किशोर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से आन्दोलन का नेतृत्व किया।
              
 आन्दोलनकारियो में मुख्य रूप सेडा शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा,प्रो राजीव रंजन, डा कुमार राकेश कानन, डा रामनरेश प्रसाद, डा नवल किशोर प्रसाद सिंह,प्रो अरुण गौतम, डा मणिन्द्र कुमार, प्रो श्रवण कुमार, डा ब्रह्मानन्द प्रसाद,, डा रामविनय सिंह डा रविकांत सिंह, डा पृत्री कुमार ,प्रो कमलेश कुमार, प्रो राकेश रंजन , डा दामोदर प्रसाद, डा दिलिप कुमार आदि शामिल रहे।
 
आन्दोलनकारियो के प्रतिनिधियों को कुलपति ने अपने कार्यकाल कक्ष में बुलाया और प्रतिनिधिमंडल से दुर्व्यवहार किया जिसके विरोध में प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता से इंकार कर दिया। इसके पश्चात महासंघ की आपात बैठक में कुलपति के खिलाफ घोर निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया 

 फैक्टनेब नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नवंबर 2021 से ही वेतन मद् अनुदान राशि विश्वविद्यालय को प्राप्त है, परन्तु विश्वविद्यालय प्रशासन की लापारवाही और शोषण प्रवृत्ति के कारण शिक्षाकर्मियों को महाविद्यालय के माध्यम से आज तक  भुगतान नहीं हो सका है। एक तरफ शिक्षाकर्मी भुखमरी के शिकार हो रहे हैं और दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन  उगाही की प्रक्रिया जारी रखने हेतु भुगतान रोक रखा  है।
         
फैक्टनेब नेताओं ने आज के सांकेतिक आन्दोलन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को आगाह किया कि हमारी न्यायोचित मांगों को यथाशीघ्र पुरी करी जाए अन्यथा हम आगे तीव्रतर आन्दोलन करने को बाध्य होंगे 

फैक्टनेब नेताओं ने बिहार के संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों को घाटानुदानित करने एवं शिक्षाकर्मियों को सम्मानजनक वेतनमान भुगतान करने एवं नई शिक्षा नीति 2020 के विरोध में  अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ( AIFUCTO) के आह्वान पर 3 अगस्त को दिल्ली में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में  भाग लेंगे का आह्वान किया।

प्रो अरुण गौतम, 
मीडिया प्रभारी
बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ
फैक्टनेब 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार