मगध विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य से कर रहा है खिलवाड़, राजभवन और राज्य सरकार नहीं ले रही है सूध। ऐसा हाल खोल रहा है राज्य के शिक्षा व्यवस्था का पोल- विश्वजीत कुमार

मगध विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य से कर रहा है खिलवाड़, राजभवन और राज्य सरकार नहीं ले रही है सूध। ऐसा हाल खोल रहा है राज्य के शिक्षा व्यवस्था का पोल- विश्वजीत कुमार


पटना, मगध विश्वविद्यालय बोधगया की स्थिति बहुत ही बदहाल है। लगता है विश्वविद्यालय केवल नामांकन, परीक्षा और लूट के लिए स्थापित है। कोई भी काम सही तरीके से नहीं हो रहा है सभी वर्गों के शैक्षणिक सत्र विलंब से चल रहे हैं।  2018- 21 का सत्र अभी तक संपन्न नहीं हुआ है। इसके द्वितीय वर्ष का परीक्षा फल अभी तक प्रकाशित नहीं हुआ है जबकि परीक्षा पिछले वर्ष अक्टूबर में ही हुई थी। सत्र 2019- 22 के प्रथम वर्ष का परीक्षा फल भी अभी तक प्रकाशित नहीं हुआ है। सत्र 2018- 21 जिसका सत्र 2021 में ही समाप्त हो जाना था, के द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल भी अब तक प्रकाशित नहीं हुआ है ऐसे में बी ए का कोर्स 5 से 6 साल में पूरा होने की संभावना है जो विद्यार्थियों के दो से तीन वर्ष समय को बर्बाद करता है। ऐसा हाल राज्य के शैक्षिक वातावरण को प्रदर्शित करता है जो राज्य के शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकार व राजभवन के संवेदनशीलता की पोल खोलता है। ऐसा हाल विद्यार्थियों व राज्य के भविष्य के लिए शर्मनाक है।
उक्त बातों को एआईएसएफ के पूर्व महासचिव विश्वजीत कुमार ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा और मांग की कि विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक सत्र को अविलंब नियमित कर शैक्षणिक- सांस्कृतिक माहौल बनाया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार